सीतामढ़ी थोड़ी देर में पहुँचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
सीतामढ़ी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिला मुख्यालय डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर प्रधानमंत्री की सभा के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के लिए सभा स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है। जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण कराया गया है।
सीसीटीवी कैमरे से हो रही कड़ी निगरानी
पुलिस अधिकारी व जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। एनडीए कार्यकर्ताओं सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सभा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभा स्थल के आसपास तथा इलाकों में घेराबंदी की जा रही है।
सीतामढ़ी की आठ और शिवहर की एक सीट के लिये करेंगे चुनावी सभा
डुमरा के शंकर चौक से हवाई अड्डा मैदान के चारों तरफ द्वारों को बंद कर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिले के आठ विधानसभा एवं शिवहर के एक विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,तीर्थ यात्राओं को बताया देश की चेतना का माध्यम


















