सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

हजारीबाग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।

Sep Ad 5 22Scope News

कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर उनके वर्तमान प्रधानमंत्री कार्यकाल तक के जीवन वृत्त और उनकी उपलब्धियों को आकर्षक तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया था। इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर लोगों ने उनके जीवन संघर्ष और सफलताओं से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने केक काटकर और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित सभी उपस्थित लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की।

मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि सामान्य जन के बीच से निकलकर, संघर्षों की भट्टी में तपकर, एक सच्चे प्रधान सेवक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका हर एक कदम एक सशक्त और विकसित भारत की गाथा लिखता है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन और उनका नेतृत्व सेवा, संघर्ष और विकास का एक बेमिसाल उदाहरण है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, जिला संयोजक जयनारायण प्रसाद, जिला सह संयोजक केपी ओझा, अशोक यादव, अजय साहू, बंटी तिवारी, अजीत चंद्रवंशी, कुलदीप कृष्णा, सुबोध सिन्हा, अविनाश कसेरा, जेपी गुप्ता, आशीष कुमार, विशेषण कुमार, विजय वर्मा, ऋषि शर्मा, विवेक बैरियर, अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, अजय पाण्डेय, रेणुका साहू (जिला उपाध्यक्ष), मनोरमा राणा (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), सत्यभामा (जिला महामंत्री महिला मोर्चा), कंचन शर्मा, इंदु देवी, मीरा मेहता, नेहा आलम, रोही खान, श्वेता सिन्हा, दीपू यादव, लब्बू गुप्ता, बलदेव बाबू, इन्द्रनारायण कुशवाहा, विवेक बरियार, बंटी तिवारी, कुंवर मनोज सिंह, आशेष सिन्हा, रवि यादव, रूपम ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...