पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर मांगी माफी, जानिए और क्या कहा

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर आज माफी मांगी है। दरअसल, 26 अगस्त को 35 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गयी थी। इसके बाद विपक्ष उन पर निशाना साध रहा था। कांग्रेस ने उनसे माफी की मांग की थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति गिरने पर मांगी माफी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “महाराष्ट्र की धरती पर आते ही आज मैंने सबसे पहले मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में सिर झुकाकर क्षमा मांगी। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, उसके लिए मैं उनसे भी क्षमा मांगता हूं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज को पूजते हैं।

उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं है… आज मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे संस्कार अलग हैं, हम वो लोग नहीं हैं जो भारत माता के महान सपूत, इस भूमि के सपूत वीर सावरकर को गाली देते हैं, उनका अपमान करते हैं। वे माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं, वे अदालतों में जाने और लड़ने के लिए तैयार हैं।”

शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण पिछले साल 4 दिसंबर को सिंधुदुर्ग में पहली बार आयोजित नौसेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया गया था, जिसका उद्देश्य समुद्री रक्षा और सुरक्षा में मराठा नौसेना और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का सम्मान करना था। कांग्रेस ने मूर्ति ढहने को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था और इसके लिए उनसे माफी की मांग की थी।

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...