पीएम शेख हसीना ने गौतम अडाणी से की मुलाकात, बोले- झारखंड से जल्द बांग्लादेश जाएगी बिजली

दिसंबर तक ट्रांसमिशन लाइन का काम होगा पूरा

नई दिल्ली : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इंडियन बिजनेस टाइकून गौतम अडाणी से मुलाकात की.

देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान अडाणी ग्रुप के

चेयरमैन गौतम अडाणी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा करते हुए

उनके साहसिक व्यवहार की सराहना की.

pawer palant 22Scope News

गोड्डा में बना है 1600 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गोड्डा पावर प्रोजेक्ट और उसी के तहत बन रही

डेडिकेटेड ट्रांसमिशन लाइन का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा.

अडाणी ग्रुप की कंपनी ‘अडाणी पावर’ ने झारखंड के गोड्डा में 1600 मेगावाट के

थर्मल पावर प्लांट की स्थापना की है. इसके माध्यम से बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई की जाएगी,

जिसके लिए गोड्डा से बांग्लादेश तक डेडिकेटेड ट्रांसमिशन लाइन खींचा गया है.

gutam adani1 1 22Scope News

जानिये शेख हसीना से मुलाकात के बाद क्या बोले गौतम अडाणी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना से मुलाकात के बाद अडाणी ने उनके साथ

एक तस्वीर साझा करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा, ‘दिल्ली में बांग्लादेश की

प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करना सम्मान की बात है.

बांग्लादेश के लिए उनका विज़न प्रेरणादायक और साहसिक है.

हम अपनी 1600 मेगावाट की गोड्डा पावर प्रोजेक्ट और बांग्लादेश को समर्पित

ट्रांसमिशन लाइन को 16 दिसंबर 2022 को देश के विजय दिवस तक चालू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

आखिरी चरण में पावर प्लांट का काम

अडाणी पावर झारखंड लिमिटेड के प्रवक्ता डॉ. अमृतांशु प्रसाद ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि

झारखंड के गोड्डा स्थित 1600 मेगावाट का पावर प्लांट का काम अब अपने आखिरी चरण में है,

और तेजी से इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार तय समय में इस प्लांट से विद्युत सप्लाई शुरू हो जायेगी.

दो प्लांटों के निर्माण के लिए करार

आठ-आठ सौ मेगावाट के दो प्लांटों के निर्माण के लिए झारखंड सरकार और अडाणी पावर ने फरवरी 2016 में एक करार किया था. इसके तहत यहां उत्पादित 1600 मेगावाट बिजली विशेष ट्रांसमिशन लाइन से सीधे बांग्लादेश को भेजी जानी है. इसकी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में अपने बांग्लादेश दौरे में की थी. बाद में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली दौरे के दौरान इस पर आगे की सहमति बनी.

पावर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण थी बड़ी चुनौती

अडाणी का जो पावर प्लांट आज बनकर लगभग तैयार हो गया है उसके लिए एक समय जमीन अधिग्रहण भी बड़ी चुनौती थी. जिले में एसपीटी एक्‍ट के कारण जमीन मिल पाना आसान नहीं था और मुआवजा राशि समेत अन्‍य कई मुद्दों को लेकर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव अपने समर्थकों के साथ खुलकर इसका विरोध कर रहे थे.

अडाणी फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा शिविर

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...