‘पीएम पहले स्पष्ट करें कि जंगलराज कल था या आज’

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर सलमान खुर्शीद तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। आज वह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी द्वारा बिहार में बार-बार जंगलराज वाले बयान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री पहले यह स्पष्ट कर दें कि कल जंगलराज था या आज जंगलराज हो चुका है।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जब प्रधानमंत्री कहते हैं कि 400 पर तो फिर कांग्रेस आ रही है या आ जाएगी। यह बात तो उनको बोलना ही नहीं चाहिए या फिर वह स्पष्ट कर दे वह क्या कहना चाहते हैं। वहीं पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आते हैं। तूने यह लगता होगा कि बिहार की जनता को प्यार करते हैं। वह जाकर बिहार की जनता को यह बोलते हैं कि हम पटना में ज्यादा से ज्यादा एयरपोर्ट बना देंगे। पटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलेंगे। बिहार के लोगों को रोजगार देंगे। यह सब बातें बोलकर जाते हैं लेकिन कभी इस पर कोई काम नहीं होता और झूठ और जुमलेबाजी कर चले जाते हैं। इसलिए वह बार-बार बिहार आते हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।

कांग्रेस द्वारा जांच एजेंसियों पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी चाहे कोई भी हो ईडी, सीबीआई या इनकम टैक्स वह स्वतंत्र काम करें। वह किसी के गोद में बैठकर काम ना करें। सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जांच एजेंसियां सिर्फ हम विपक्ष के नेताओं पर ही नहीं पत्रकार लोगों पर भी प्रहार किया है। कम से कम उनको अपने साथी को तो छोड़ देना चाहिए। वहीं पीएम मोदी द्वारा चार जून को कांग्रेस दो भाग में टूट जाएगी। उसको लेकर उन्होंने कहा कि यह तो चार जून को ही पता चल जाएगा कि कौन टूटने वाला है और कौन जुटने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह क्यों नहीं कहते हैं कि चार तारीख को बेरोजगारी खत्म हो जाएगी, महंगाई खत्म हो जाएगी और महिलाओं का उत्पीड़न समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़े : पटना सिटी पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, खुशहाली के लिए मजार पर जाकर मांगी दुआएं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...