Advertisment

केलो गांव की रहने वाली मीरा देवी से PM करेंगे मन की बात

खूंटी : प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में खूंटी के केलो गांव की रहने वाली मीरा देवी आमंत्रित की गई हैं। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी उनसे बात करेंगे. मीरा देवी बांस से सजावटी सामान और खिलौने बनाकर बाजार में बेचती हैं. इस काम में JSLPS उनकी मदद कर रहा है. उनके अधीन 20 की संख्या में महिलाएं काम कर रही हैं. मीरा देवी के काम को देखते हुए मन की बात कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ है.

इस बाबत जानकारी देते हुए तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने बताया कि, ये न सिर्फ खूंटी जिला के लिए बल्कि, झारखंड के लिए गर्व की बात है. मौके पर मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री काजल प्रधान ने कहा कि, मीरा देवी के हाथों में जादू है. यही वजह है कि मन की बात कार्यक्रम में उनका चयन हुआ है. सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि, उन्होने मीरा देवी के काम को देखने के बाद पीएमओ तक इस बात को पहुंचाया और फिर उनका चयन हुआ. मौके पर मौजूद जेएसएलपीएस के कलस्टर कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि, संस्था के माध्यम से मीरा देवी समेत अन्य महिलाओं को कई विधाओं में ट्रेनिंग दी गई है.

रिपोर्ट : शाहनवाज़

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...