PM मोदी के रोड शो को लेकर PMO ने कैबिनेट विभाग को भेजा कार्यक्रम

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में रोड शो को लेकर पीएमओ ने कैबिनेट विभाग को पूरा कार्यक्रम भेज दिया है। 12 को पटना की सड़कों पर पहली बार पीएम मोदी रोड शो करेंगे। शाम 6:30 बजे पटना एयरपोर्ट पीएम मोदी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे हाईकोर्ट मोड़ पहुंच अंबेडकर मूर्ति पर पुष्पांजलि कर रोड शो शुरू करेंगे। बता दें कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा का चुनाव आखिरी चरण यानी की एक जून को वोटिंग होना है।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो अंबेडकर मूर्ति से आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड चौराहा, भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, बकारगंज से गांधी मैदान जेपी गोलंबर तक जाएगी। पीएम मोदी रात आठ बजे राजभवन पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। 12 मई को सुबह 8:30 बजे राजभवन से पटना एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद मोदी एयरपोर्ट से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी सभा के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी सारण से बनारस के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़े : PM के आगमन को लेकर किले में तब्दील हुआ पटना, अधिकारियों ने लिया जायजा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...