महाराष्ट्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, गढ़चिरौली में मारे गए 26 नक्सली

गढ़चिरौली : महाराष्ट्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, गढ़चिरौली में मारे गए 26 नक्सली :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 युनिट ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.

मुठभेड़ में पुलिस के चार जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. उन्हें नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल में भर्ती

करवाया गया है.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. बड़ी मात्रा मे नक्सल सामग्री बरामद हुई है.

सूत्रों का कहना है कि इलाके का मुआयना किया जा रहा है. कई और नक्सलियों के मारे जाने की उम्मीद है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से

गढ़चिरौली जाने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि मुंबई से करीब 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहबत्ती वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के

तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई.

जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा, ‘‘हमें जंगल से अभी तक 26 नक्सलियों के शव मिले हैं.’’

सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है,

लेकिन मृतकों में नक्सलियों के एक प्रमुख नेता के भी शामिल होने का संभावना है.

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं

और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है.

यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा है.

सी 60 यूनिट का सबसे सफल ऑपरेशन गढ़चिरौली में मारे गए 26 नक्सली

कहा जा रहा है कि सबसे पहले नक्सलियों ने ही पुलिस पर गोलीबारी की थी,

जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 26 नक्सली को मौत के घाट उतार दिए गए.

पुलिस के मुताबिक इस ऑपरेशन में नक्सली के कई टॉप कमांडर भी मारे गए हैं.

लेकिन अभी तक किसी की भी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है

कि मरने वालों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है.

अभी तक जंगल से 26 नक्सलियों के शव को बरामद की गई है, लेकिन इस आंकड़े के बढ़ने के आसार हैं.

आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाई गई सी

60 यूनिट का ये अब तक का सबसे सफल ऑपरेशन है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को वहां से बड़े पैमाने पर हथियार और नक्सल साहित्य मिले हैं.

VVIP बारात में शामिल बुजुर्ग लापता, धनबाद पुलिस हुई रेस

रांची एसएसपी ने 20 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...