Encounter In Chhattisgarh : सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 8 नक्सली ढेर, सीएम बोले – नक्सलियों के खात्म को सरकार तत्पर

डिजीटल डेस्क :  Encounter In Chhattisgarh – सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 8 नक्सली ढेर, सीएम बोले – नक्सलियों के खात्म को सरकार तत्पर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और दो जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। पिछले दो दिनों से नारायणपुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

सुरक्षाबलों के साझा अभियान के तहत जारी है यह मुठभेड़

नारायणपुर का अबूझमाड़ एक वन क्षेत्र है जोकि दुर्गम पहाड़ियों से घिरा है। ये क्षेत्र दश्कों से माओवादियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। आज सुबह से ही अबूझमाड़ के जंगलों में गोलाबारी जारी है। नक्सलियों की पकड़ वाले चार जिलों में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया है जिसके तहत इस मुठभेड़ को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों के विरोध में चल रहे इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के चार जिलों के रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 53वीं कंपनी के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन की शुरुआत 12 जून को की थी। ये ऑपरेशन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी पर सुरक्षाबलों का इस साल का सबसे बड़ा हमला है।

1400 जवान नक्सलियों से इस मुठभेड़ में ले रहे मोर्चा

अबुझमाड़ के जंगलों में के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से जारी इस मुठभेड़ वाले संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर- कोंडागांव – कांकेर – दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं। बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव से डीआरजी और एसटीएफ के 1400 जवान सर्चिंग पर निकले हैं। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गए और दो के घायल होने की खबर है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 30-30 किलो विस्फोटक वाले सीरीज आईईडी और एक कुकर बम बरामद किया। जिला बल और 231 बीएन सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। पिछले तीन दिनों से नक्सलियों खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है।

। नक्सलियों की पकड़ वाले चार जिलों में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया है जिसके तहत इस मुठभेड़ को अंजाम दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ ।

161 दिन में छत्तीसगढ़ में 141 नक्सली हुए ढेर

बता दें कि 161 दिन के अंदर 141 नक्सली ढेर हो चुके हैं। इस साल अब तक पांच बड़ी मुठभेड़ हुई हैं। बीते 27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में 6 नक्सलियों को सुरक्षा बल ने ढेर किया था। उसके बाद बीते 2 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए थे। फिर बीते 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर हुए थे। बीते 30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सलियों की मौत हुई थी। इसके बाद बीते 10 मई को बीजापुर जिले के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर हुए।

सीएम विष्णुदेव बोले – नक्सलियों के खात्मे को सरकार तत्पर

इस मुठभेड़ के संबंध में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे’।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...