Ranchi: झारखंड में रामनवमी को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। कल यानी 27 मार्च को रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। राजधानी रांची में शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गई है। रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए शहर में करीब डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
ड्रोन कैमरे से विशेष नजर रखी जाएगी
बता दें रांची में रामनवमी को लेकर संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं, मुख्य सड़कों और जुलूस मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
सिटी एसपी पारस राणा ने क्या बताया
रामनवमी को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है।
बता दें कि झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बुधवार की देर रात रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए रांची एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
Highlights


