JIO फाइनेंशियल–Allianz की रीइंश्योरेंस JV ने भारत में शुरू किया कारोबार

Desk: JIO फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और एलियांज़ ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज़ जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी।

मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को Allianz की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

JIO फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह Allianz के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। Allianz के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि JV भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगी।

कंपनी की अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, जिन्हें Allianz Jio Re का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी का कहना है कि ‘Insurance for All’ 2047 लक्ष्य के बीच रीइंश्योरेंस क्षमता बढ़ाना सेक्टर की वृद्धि के लिए अहम होगा

Also Read : जियो फाइनेंशियल और एलियांज मिलकर पुनर्बीमा क्षेत्र में उतरेंगे

धनबाद में 65 वर्षीय शेख हलीम हत्या मामले का खुलासा, बेटे...

धनबाद: पुलिस का दावा है कि उन्होंने महूदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्टैंड मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय शेख हलीम का...

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...

मुरलीगंज में व्यापारियों का महाकुंभ, प्रशासन व पुलिस के साथ सीधा...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और पुलिस के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ...