पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामद, पिकअप वाहन भी जब्त

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने 3500 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। एक कंटेनर और पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। मेहसी थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भट्ट को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से भारी मात्रा में शराब सुरसाबाद स्थित पुराने कोल्ड स्टोर के पास आने वाली है। थानाध्यक्ष ने तुरंत एसपी स्वर्ण प्रभात को सूचित किया। पुलिस ने कोल्ड स्टोर के पास घेराबंदी की। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने शराब से भरा कंटेनर और पिकअप वाहन जब्त कर लिया। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपए है। पुलिस ने तस्करों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फरार तस्कर की तलाश जारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जिले में शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जा रहा है। शराब तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : हथियारबंद अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर की हत्या…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...