झूठा अपहरण मामले में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

लखीसराय : लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में एसपी अजय कुमार के द्वारा एक प्रेसवार्ता की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के सिलवे ग्राम निवासी उमेश यादव की पत्नी शारदा देवी ने हलसी थाना में अपने ही पति उमेश यादव का अपहरण होने का मामला हलसी थाना में दर्ज करवाया था। जिसके बाद हलसी थाना पुलिस हरकत में आई पुलिस ने जांच टीम की गठन की।

Goal 7 22Scope News

पुलिस की टीम अपहरण को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की

आपको बता दें कि पुलिस की टीम अपहरण को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान उमेश यादव को उसके ही साढ़ु के घर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपने अनुसंधान में पाया कि उमेश यादव के पड़ोसी से बराबर विवाद हुआ करता था। जिसके करण उमेश यादव और उसकी पत्नी साजिश रच कर उमेश को साढ़ु के घर भेज कर अपने पड़ोसी पर झूठा केस बनाकर का मामला दर्ज करवाया था। जिसके 24 घंटे के अंजर पुलिस ने उक्त युवक को बरामद कर लिया है। झूठा केस कर फंसाने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : नशे में धुत नगर पंचायत स्वच्छता प्रभारी गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि…

विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...