Advertisment

3 साल के बच्चे की अपहरण, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

बेगूसराय : बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जिसमें एक तीन वर्षीय बच्चे की अपहरण की बात बताई जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के अनुसार, अपहरण के मामले की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हररख वार्ड-12 की है। उक्त मामले में एक तरफ जहां परिजन अपने बच्चों के अपहरण से चिंतित हैं। वहीं पुलिस ने भी बच्चों की बरामदगी के लिए एड़ी चोटी एक कर दी है, लेकिन तकरीबन आठ दिन बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हररख वार्ड-12 की है। जहां नवादा जिले के रहने वाले गोरेलाल कुमार अपनी पत्नी के साथ हररख वार्ड-12 के एक लॉज में रहते हैं और इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पीड़ित ने बताया बताया कि पिछले 20 नवंबर को उनका तीन वर्षीय पुत्र पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम होने के बाद पड़ोसी सभी बच्चे वापस आ गए लेकिन उनका पुत्र अंकित राज वापस नहीं आया। तब परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई।

परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो महीने से हररख निवासी मंतोष चौधरी के मकान में किराए पर रहते हैं। घूम-घूम कर इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। वह 21 नवंबर को वापस घर जाने वाले थे लेकिन 20 नवंबर को ही उनका तीन वर्षीय अंकित कुमार गायब हो गया। बच्चों की मां ने एवं पिता ने अपहरण की आशंका जताई है एवं नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है। इस बीच परिजनों के द्वारा जगह-जगह पर्चे चिपका कर भी बच्चे की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिवार के सभी लोगों का इकलौते पुत्र के खो जाने की वजह से रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

पुलिस का कहना है कि बच्चों के अपहरण के संबंध में कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के द्वारा पीड़ित के संबंधी एवं लॉज में रहने वाले अन्य लोगों से पूछ ताछ के साथ-साथ सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी तरीके से अनुसंधान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी बच्चे को सुरक्षित वापस प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं देखा जाए तो बेगूसराय में अपहरण का अपना एक अलग इतिहास रहा है। अगर अंकित राज की बरामदगी नहीं हो पाती है और अपहरण से संबंधित कोई मामला सामने आता है।यह कहा जा सकता है कि बेगूसराय एक बार फिर काले इतिहास के साथ लोगों के सामने प्रस्तुत होगा और आने वाले दिनों में लोगों की चिंताएं भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : पत्नी ने मांगी पायल तो पति ने उतारा मौत के घाट, धारदार चाकू से कर दी हत्या

अजय सिंह की रिपोर्ट

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...