Advertisment

Nawada में पुलिस ने 42 लोगों को किया गिरफ्तार, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

नवादा: बिहार के नवादा में पुलिस ने बुधवार की रात 42 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार लोग किसी न किसी आपराधिक मामले में फरार चल रहे थे। वहीं इस दौरान पुलिस ने विभिन्न वाहनों का तीन लाख 88 हजार रूपये का चालान भी काटा। दरअसल नवादा के एसपी के निर्देश पर बीती रात बड़ी संख्या में पुलिसबल सड़क पर उतरी और वाहन जांच की। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 42 लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही नियमो की अनदेखी करने वाले कई वाहनों का तीन लाख 88 हजार रूपये का चालान भी काटा।

मामले में नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात दस बजे के करीब भारी संख्या में पुलिसबल सड़क पर उतरे और वाहन जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार भी किया।

1 349 22Scope Newsउन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छोटे मोटे अपराध पर अंकुश लगाना और अवैध शराब समेत अन्य चीजों की तस्करी पर अंकुश लगाना था।

इस दौरान पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी साथ थी। पुलिस ने नवादा के विभिन्न क्षेत्रों में यह अभियान चलाया। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल को एक साथ सड़कों पर देख स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया वहीं पुलिस को भी बड़ी सफलता हाथ लगी और पुलिस ने एक ही रात में विभिन्न मामलों के 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar के ‘जल-जीवन-हरियाली’ मिशन की दुनिया में हो रही सराहना, मंत्री महेश्वर हजारी ने…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...