बिहार बचाओ मार्च पर निकले चिराग पासवान गिरफ्तार, चिराग का हुंकार, शेर का बेटा हूं किसी से नहीं डरता

Patna– बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के साथ-साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर बिहार बचाओ मार्च पर निकले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान को पुलिस ने हड़ताली मोड़ के पास से हिरासत में ले लिया है, फिलहाल चिराग पासवान को सचिवालय थाना में रखा गया है.

chirag paswan 3 22Scope News

बता दें कि लोजपा (रामविलास गुट) की ओर से बिहार बचाओ मार्च निकाली गयी है. इस मार्च को नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे थें. चिराग पासवान को हिरासत में लेते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए. बेकाबू कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोला छोड़े, वॉटर केनन का इस्तमाल किया.  पुलिस के तमाम तितर-बितर करने की कोशिश के बावजूद कार्यकर्ता  हड़ताली मोड़ पर जमे रहे, इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा.  लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिक की ओर से लगाई गयी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. पुलिस ने कई लोजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया है.

शेर का बेटा हूं किसी से नहीं डरता- चिराग पासवान 

इस बीच चिराग पासवान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जितनी पुलिस हमें रोकने के लिए लगायी गयी, यदि उतनी पुलिस बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगायी जाती तब बिहार की यह दशा नहीं होती. हम कोई आतंकवादी नहीं है कि हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है.  हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिलने जा रहे थे.

गिरफ्तारी करने के क्रम में अधिकारियों को मुखातिब चिराग पासवान ने कहा है कि शेर का बेटा हूं,  किसी से नहीं डरता. मैं तो हाथ जोड़ कर राज्यपाल से मिलने जा रहा था. लेकिन सरकार ने मुझे शांति पूर्ण तरीके से राज्यपाल से मिलने भी नहीं दिया.

रिपोर्ट-शक्ति/ प्रणव राज  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...