गिरिडीह में चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह. पुलिस का साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल, 18 सीम, एक एटीएम और एक बाइक को जब्त किया है।

चार साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

बता दें कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि मुफ्फसील तथा अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी लोगों से ठगी कर रहें है। इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। इस टीम ने छापेमारी करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में बेंगाबाद का 32 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल, देवघर सारठ के बाराटांड का 25 वर्षीय विष्णु कोल, गिरिडीह अहिल्यापुर चामलिटी का 23 वर्षीय विकास कुमार मंडल, देवघर बुढई दारवे का बिरेन्द्र मंडल शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार इन अपराधियों के पास से 19 मोबाइल, 18 सीम, 01 एटीएम और 01 बाइक बरामद किया है।

Cesto mart add 29 22Scope News

यह सभी पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशी का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फर्जी सीम से फर्जी लिंक भेजकर पैसे की ठगी करते थे। गिरिडीह जिलांतर्गत बीते छह माह में कुल 230 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...