गिरिडीह में पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 8 मोबाइल और बाइक भी बरामद

गिरिडीह. पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेंगाबाद एवं बिरनी थाना क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है।

गिरिडीह में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। इस टीम ने पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, पुनित कुमार गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, आरक्षी अरविन्द कुमार और दामोदर प्रसाद मेहता के सहयोग से छापामारी करते हुए 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं गिरफ्तार अपराधियों में बिहार जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के बाराडीह का रहने वाला 19 वर्षीय गोविन्द मंडल, बिरनी के बासोडीह टोला करमाटाड का 20 वर्षीय विशाल मंडल, मुफस्सिल थाना के महेशपुर का 19 वर्षीय चंदन मंडल, बेंगाबाद मुन्डहरी का 20 वर्षीय मेराज अंसारी शामिल है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 8 मोबाइल, 11 सिम और एक बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे साइबर ठगी करने के लिए फर्जी बैंक कर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी पासवर्ड प्राप्त कर पैसे ठगी करते थे। गर्भवती महिलाओं के मोबाइल पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे और मित्रा एप्प के माध्यम से लोगों के ई वालेट का नम्बर प्राप्त कर उन्हें कॉल कर उनसे पैसो की ठगी करते थे। बता दें कि बीते छह माह में कुल 223 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Cabinet Decisions 2026: सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री की रोक...

बिहार कैबिनेट ने 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी। सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री की रोक हटाई गई, 500 स्थानों पर ITMS लगेगा और खिलाड़ियों...

Greenfield Satellite Township Bihar: भूमि मालिकों को बड़ी राहत, जमीन खरीद-बिक्री...

बिहार सरकार ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में भूमि हस्तांतरण और खरीद-बिक्री को मंजूरी दी। भूमि मालिकों को बाजार मूल्य से कई गुना तक...

Bihar Sports Policy Update: उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में अधिक...

बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 में संशोधन को मंजूरी दी। ओलंपिक, एशियाई खेल और क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ।Bihar...