Arrested : नवाजुद्दीन सिद्दकी के भाई को पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार…

Ranchi – बॉलीवुड से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। अयाजुद्दीन की यह गिरफ्तारी यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से की गई है।

ये भी पढ़ें-JMM : टेंपो में पैसा आता है तब ईडी और न्यायालय क्या करता है…

पुलिस की यह गिरफ्तारी जालसाजी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन ने एक जमीन मामले में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से अवैध रुप से चकबंदी विभाग को आदेश पत्र जारी किया था। पर जांच के बाद पता चला कि वह पत्र फर्जी और बेबुनियाद था।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने अयाजुद्दीन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। उनके खिलाफ पहले भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग चुका है। अयाजुद्दीन फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। गिरफ्तारी के बाद अयाजुद्दीन ने कहा कि मैंने किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें-Jamshedpur : इस बार इंडी गठबंधन फ्लॉप है, बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल रही है-विष्णुदेव साय 

उल्टा मैंने उसे धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाने का आग्रह किया है। अयाजुद्दीन ने कहा कि किसी ने सोशल मीडिया में भगवान शिव की एक अपमानजनक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद मैने उसे ऐसी पोस्ट शेयर नहीं करने को कहा था। पर इसके बजाय पुलिस ने मुझे ही गिरफ्तार कर लिया है।

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...