Munger में मामूली विवाद में दो भाई में मारपीट, एक भाई की मौत

157
Munger
Munger में मामूली विवाद में दो भाई में मारपीट, एक की मौत
Advertisment

मुंगेर: मुंगेर में मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट में एक भाई की मौत हो गई। एक भाई की मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामला मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के रायकड़ गांव की है जहां घर के सामने रखे धान को एक भाई ने उठा कर फेंक दिया।

Advertisment

मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक उपेन्द्र यादव ने अपने खेत से धान ला कर बड़े भाई विनोद यादव के घर के सामने रखा था। इस दौरान एक अन्य भाई मंटू यादव की पत्नी झाड़ू दे रही थी और कचरा धान के पुआल पर फेंक रही थी। मृतक इस बात की शिकायत करने अपने छोटे भाई के पास जा ही रहा था इसी बीच छोटे भाई मंटू यादव ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में परिजन ने उसे संग्रामपुर पीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया।

जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से पूछताछ की और संग्रामपुर थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kaimur में मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफियाओं ने किया हमला, फायरिंग…

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

Advertisement