लूट की योजना बना रहे अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा

रिपोर्टः जया पांडे/ न्यूज 22स्कोप

लातेहारः लूट की योजना बना रहे अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है. अपराधी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा स्कूल के पास एकत्रित हुए थे. पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी. अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा स्कूल के पास योजना बनाने के लिए एकत्रित होनेवाले है. सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई. पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान कुख्यात अपराधी उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. यह एक पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए विचरण कर रहा था. सूचना के बाद कुख्यात अपराधी उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. कई घटनाओं को अंजाम भी दिया था. हालांकि लूट की घटना को अंजाम देने में कई और अपराधी शामिल है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...