Patna Police ने अपराध की योजना बना रहे 1 अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

पटना: पटना पुलिस ने आपराधिक वारदात की योजना बना रहे एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधी को शंकरपुर दियारा घाट के समीप गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अवैध बालू लदे नावों से रंगदारी की वसूली तथा कुछ अप्रिय घटना को अंजाम देने की फ़िराक में हैं।

सूचना के आधार पर शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख अपराधी बाइक से भागने लगे तब पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान अपराधी बाइक समेत गिर गए तब पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल, एक वाईफाई डोंगल और एक मोटरसाइकिल के साथ बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक से गिरने के कारण गिरफ्तार अपराधी को चोट भी लगी है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से भागने वाले अपराधियों की जानकारी ली है और उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   राजधानी में Police पस्त, अपराधी मस्त, संदिग्ध हालत में युवक घर में…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police

Patna Police

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...