मनिहारी लूटकांड में छठा आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर :मनिहारी लूटकांड में छठा आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार –  बीते फरवरी माह में हुए तीन लाख मनिहारी लूटकांड मामले में पांच माह बाद एक और आरोपित को भभुआ पुलिस ने गिरफ्तार करने मे कामयाबी प्राप्त की है। इस मामले में अभी तक कुल छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है।साथ ही पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं तीन लाख रुपए में पुलिस ने 88 हज़ार रुपये की भी बरामदगी की है।

इस संबंध में प्रेसवार्ता कर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी 2023 को असलम अंसारी ने कबाड़ी बेचकर घर जा रहा था। जहां मनिहारी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने व्यक्ति को पिस्टल का भय दिखाकर ओप्पो मोबाइल एक मोटरसाइकिल एवं तीन लाख रुपए लूट लिया था। जो इस घटना के लूट कांड के मामले में तकनीकी अनुसंधान से जांच किया गया तो इस घटना में कुल सात लोग पाया गया था। जो इसके पूर्व में छह लोगों के पास से 88 हजार रुपए एवं लूट की बाइक बरामद की गई थी।

मनिहारी लूटकांड में छठा आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं गिरफ्तार छह लोगों को पूर्व में जेल भेज दिया गया है। वहीं बहुत दिनों फरार चल रहा एक आरोपी को गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। जो चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र नौशाद अंसारी बताया जाता है। जो भभुआ अनुमंडल के टॉप टेन में का एक अपराधी है। जो पहले भी इसका दुर्गावती थाना एवं चैनपुर थाना में अपराधिक इतिहास रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा विधिवत करवाई की जा रही है।

https://22scope.com/disclosure-of-bettiah-bank-robbery-police-arrested-5-criminals/

अरशद रज़ा की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...