Bokaro में 28 पुलिस कर्मियों के निलंबन मामले में Police एसोसिएशन हुआ सख्त, एसपी के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग

Bokaro: बोकारो में बीते कल पुष्पा हत्याकांड को लेकर 28 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन Police कर्मियों को सस्पेंड किए जाने के बाद अब एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा एसपी पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।  पिंडराजोरा थाना में कार्यरत 28 Police कर्मियों को निलंबन करने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। मामले को लेकर झारखंड Police एसोसिएशन और एसपी आमने सामने नजर आने लगे हैं।

एसोसिएशन ने बोकारो एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

इस मामले में एसोसिएशन ने कहा है कि एसपी हरविंदर सिंह अपने नाकामी को छुपाने के लिए निर्दोष Police को सस्पेंड करने का काम किए हैं, इस मामले में निलंबित सभी अधिकारी व पुलिस दोषी नहीं हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू एवं संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय ने राज्य सरकार से बोकारो एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर्मियों को निलंबन मुक्त किए जाने की मांग की गई है

नेताओं ने कहा है कि उन्हें हटाया जाय तथा निर्दोष पुलिस कर्मियों को निलंबन मुक्त किया जाए। अब सवाल यह है कि यदि यह संभव नहीं हुआ तो क्या राज्य में विधि व्यवस्था संधारण में दिक्कत होगी? क्या हड़ताल का खतरा उत्पन्न होगा? हालांकि एसोसिएशन ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है।

 

 

 

 

 

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...