बड़का काहे दे रहे हैं छोटका ही दे दीजिए, अनंत सिंह और रीतलाल यादव का वायरल वीडियो 

758
Advertisment

अनंत सिंह और रीतलाल यादव का वायरल वीडियो 

Mokama- – अनंत सिंह और रीतलाल यादव – बाहुबली विधायक अनंत सिंह और दानापुर का

Advertisment

राजद विधायक रीतलाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में रीतलाल यादव यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि बड़का काहे दे रहे हैं

छोटका ही दे दीजिए.

दरअसल अनंत सिंह पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे.

अनंत सिंह के आने की खबर सुन कर दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव उनसे मिलने पहुंच गये.

इस दौरान दोनों के बीच का प्रेम संबंध देखने को मिला. रीतलाल यादव ने अनंत सिंह से सोने की चेन की मांग कर दी.

जिसके बाद अनंत सिंह गले से चेन निकालकर देने लगे, तब रीतलाल कहने

लगे कि बड़का काहे दे रहे हैं छोटका ही दे दीजिए.

दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल बिहार एमएलसी चुनाव में पटना सीट से राजद प्रत्याशी मास्टर कार्तिक कुमार

की जीत की बधाई देने के लिए रीतलाल यादव पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान आए अनंत सिंह से मिलने पहुंचे थे.

दोनों के बीच का यह प्रेमालाप काफी वायरल हो रहा है.

रिपोर्ट- शक्ति 

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

Advertisement