RJD MLA रीतलाल यादव की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा सत्ता पक्ष…

पटना: दानापुर से RJD विधायक रीतलाल यादव इन दिनों जेल में बंद हैं बावजूद इसके उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात भी पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की जिसके बाद सोमवार को RJD विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता करते हुए RJD विधायक की पत्नी ने पुलिस पर कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि पुलिस रात में करीब 11:30 बजे चारदीवारी फांद कर अंदर घुसी और परिवार के लोगों को परेशान किया।

यह भी पढ़ें – पार्टी बचाने के लालू फिर बन रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन परिवार…, मंत्री ने कहा ‘इस बार बिहार…’

पुलिस कहती है कि RJD विधायक के निर्देश पर एक बिल्डर की चारदीवारी गिराई गई है जबकि वे भागलपुर जेल में बंद हैं और उनका किसी कोई संपर्क नहीं है ऐसे में वे किसी को कोई निर्देश कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस साजिश के तहत उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रही है और यह कार्रवाई आगामी चुनाव को देखते हुए की जा रही है। सत्ता पक्ष के लोग नहीं चाहते हैं कि रीतलाल यादव चुनाव तक जेल से बाहर निकलें इस लिए तरहतरह की कहानियां गढ़ी जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- बिहार में पुल और सड़कों का किया जा रहा जीर्णोद्धार, पथ निर्माण मंत्री ने कहा ‘कई नये पथों का भी…’

Goal 6 22Scope News

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...