Breaking : बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत, आक्रोशित लोगों ने कर दिया…

Breaking

Dhanbad : धनबाद के निरसा में एक सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन का चालक फरार हो गया है। मामला निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित रानी सती दादी मंदिर के समीप का बताया जा रहा है जहां एक बस ने बच्ची को अपनी चपेट में लिया है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।

Breaking : आक्रोशित लोगों ने चिरकुंडा- मुगमा मुख्य मार्ग को किया जाम

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची रास्ता पार कर रही थी इसी दौरान बस ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और चिरकुंडा- मुगमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक वार्ता जारी है।

 

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...