भागलपुर : भागलपुर जिले के कहलगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताते चलें कि विगत 26 मई को भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान के पास एक कपड़ा व्यवसायी से तीन-चार अज्ञात अपराधियों द्वारा पांच लाख 50 हजार रुपए की लूट कर ली गई थी।
पुलिस ने इस मामले का सफल उद्भेदन करते हुए रकम के साथ दो अपराधियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पिंटू मंडल उर्फ पिंटा और किरो मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए रकम और लूट के रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ घटना में प्रयुक्त टोटो भी बरामद किया है।
यह भी पढ़े : रूट कोडिंग व रसीद के बावजूद पुलिसकर्मी कर रहे हैं दादागिरी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अजय कुमार की रिपोर्ट


