Assam Election Campaign: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत 20 Star Campaigners की सूची जारी

 असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व, कई वरिष्ठ नेता शामिल।


Assam Election Campaign रांची: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन समेत 20 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी कर दी है। इस सूची को पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा है।


Key Highlights

  • झामुमो ने असम चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार अभियान का नेतृत्व

  • कल्पना सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी

  • हवाई, सड़क और रेल मार्ग से व्यापक प्रचार अभियान की तैयारी


Assam Election Campaign: हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार अभियान का नेतृत्व

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में डॉ सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद और विजय हांसदा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

Assam Election Campaign: कल्पना सोरेन समेत कई बड़े चेहरे शामिल

सूची में कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ महुआ माजी, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन और डॉ लुईस मरांडी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
इन नेताओं के जरिए पार्टी असम में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

Assam Election Campaign: हवाई, सड़क और रेल मार्ग से होगा चुनाव प्रचार

पार्टी के नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम व्यापक स्तर पर तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ सभी स्टार प्रचारक वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

Bihar Investment News: उद्योग विभाग ने शुरू किया विशेष समाधान अभियान,...

Bihar Investment News: बिहार सरकार ने निवेशकों की लंबित समस्याओं को तेज़ी से सुलझाने और उद्योगों को बेहतर सुविधाएँ देने के मकसद से SIPB...

Bihar Health News: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! डॉक्टरों और नर्सों...

Bihar Health News: हेल्थ सेक्टर में निवेश बढ़ाने और सेवाओं को ज़्यादा सुलभ बनाने के लिए, बिहार सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य हेल्थ...

Rotary में Rotary Club of Ranchi South ने 70 पौधे लगाकर...

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने रोटरी वर्ष 2026-27 की शुरुआत नामकुम स्थित डिवाइन ग्रेस आश्रम में 70 पौधों के वृक्षारोपण अभियान से की।...