Advertisment

चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के तीन बंकरों को किया ध्वस्थ

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा व टोंटो थाना क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में आज नक्सलियों के द्वारा बनाए गये तीन ठिकानों तथा बंकरों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। इस सबंध में चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता गोईलकेरा/टोन्टो थानान्तर्गत तिलाइबेरा और राजाबासा के आस-पास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए तीन नक्सली बंकरों को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया।

ये भी चढ़ें- आदिवासी युवक का सपना हुआ साकार, अमेरिका में मिला शोध का अवसर

जानकारी के अनुसार नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में बड़ी गतिविधि को अजाम देने की फिराक में लगातार घूमने की सूचना मिली थी। जिसके वजह से ईलाके में चाईबासा पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है।

10 अक्टूबर से ही इलाके में चलाया जा रहा है सर्च अभियान

इलाके में 10 अक्टूबर से ही कोबरा तथा चाईबासा पुलिस संयुक्त रुप से गोईलकेरा तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाको में जांच शुरु कर दी थी। अभियान के दौरान आज 25 तथा 26 नवंबर को टोन्टो थानान्तर्गत राजाबासा ग्राम के समीप जंगली इलाको में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद किया था। जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से उसे नष्ट  किया गया है।

ये भी देखें- CM Hemant – Babulal को पता है, सरकार बनाने के लिए आदिवासी का साथ जरूरी… इसलिए संथाल जरूरी

संचालित अभियान के क्रम में गोईलकेरा/टोन्टो थानान्तर्गत तिलाइबेरा और राजाबासा के आस-पास पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए तीन नक्सली बंकरों को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही नक्सली कैम्प से कई दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगी है।

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...