शहीद सप्ताह को लेकर नक्सलियों ने फिर की पोस्टरबाजी

गिरिडीह: जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. एक ओर जहां नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर नक्सली संगठनों के द्वारा शहीद सप्ताह भी मनाया जा रहा है.

27 सितंबर तक चलने वाले नक्सली शहीद सप्ताह के बीच सोमवार को गिरिडीह के कई इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है. गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंडरो, मोहनाटांड व हटियाटांड में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है.

नक्सलियों ने पोस्टरबाजी करते हुए अलग-अलग संदेश दिया है. इस दौरान इस पोस्टरबाजी में लिखा गया है कि नक्सलबाड़ी की लाल आग देश भर के कोने कोने में जल रही है और जलती रहेगी, साथ ही पोस्टर में पुलिस प्रशासन के जाल में फंसकर पार्टी विरोधी कार्य करने वाले एसपीओ को भी चेतावनी दी गई है.

इसकी जानकारी मिलने के बाद खुखरा और हरलाडीह पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया और जिन जिन इलाकों में पोस्टरबाजी की गई थी. वहां से सारे पोस्टर को हटाया गया. विदित हो कि शहीद सप्ताह को लेकर ही नक्सलियों ने डुमरी और पीरटांड़ और खुखरा के कई इलाकों में अब तक पोस्टरबाजी कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके है.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...