Advertisment

यूनिवर्सिटी परिसर में इंजीनियरिंग छात्रा का यौन उत्पीड़न, जांच में जुटी पुलिस

Desk. खबर तमिलनाडु से है। चेन्नई के प्रतिष्ठित अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। वह द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पुरुष दोस्त के साथ भी मारपीट की।

इंजीनियरिंग छात्रा का यौन उत्पीड़न

घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। छात्रा अपने दोस्त के साथ कैंपस में खुले में बैठी थी। इस दौरान बदमाशों ने पीड़िता के पुरुष मित्र पर हमला कर दिया। इसके बाद छात्रा को झाड़ियों में खींच कर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का पुरुष मित्र भी विश्वविद्यालय में छात्र है।

विपक्ष का सरकार पर हमला

वहीं प्रदेश में विपक्ष के नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भी आलोचना करते हुए कहा कि स्टालिन तमिलनाडु में कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं। वहीं तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है क्योंकि पुलिस का इस्तेमाल विपक्ष को चुप कराने के लिए किया जा रहा है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...