जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने फिर वृद्धा से किया बलात्कार, यहां का है मामला

Desk. खबर गुजरात से है। प्रदेश के भरूच में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले भी उस वृद्ध महिला से रेप के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर था। इस बीच उसने एक बार फिर उस वृद्धा को हवस का शिकार बनाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

रेप के आरोपी ने फिर वृद्धा से किया बलात्कार

जानकारी के अनुसार, गुजरात के भरूच में 70 साल की महिला से रेप के आरोपी 35 साल के शख्स ने पीड़िता से दोबारा रेप किया है। आरोपी की पहचान शैलेश राठौड़ के रूप में हुई है। उसने एक खेत में वृद्ध महिला की झोपड़ी में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही पीड़िता को मामले का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की कई टीमें बनाई हैं। आरोपी को 18 महीने पहले महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे इस साल की शुरुआत में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

इस बीच गुजरात के भरूच में इसी तरह की एक घटना में एक औद्योगिक क्षेत्र में अपहरण और बलात्कार की शिकार 11 वर्षीय लड़की की सोमवार शाम एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझती रही थी।

Saffrn

Trending News

धुर्वा के तीन बच्चों की गुमशुदगी पर BJP का हमला, आदित्य...

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धुर्वा और जगन्नाथपुर इलाकों से तीन बच्चों के लापता होने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन...

बिहार में 3 नए सुपर कॉरिडोर को हरी झंडी : विश्वामित्र,...

पटना : बिहार में विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी का जाल बिछाने और सुगम व तेज यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

गुड़ उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए 25 जून तक...

पटना : राज्य में गुड़ उत्पादन इकाइयों को स्थापित करने के लिए गन्ना उद्योग विभाग में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे। राज्य...

Faculty Development Program 2026: बोकारो में जल प्रबंधन और वर्क-लाइफ बैलेंस...

Bokaro News: कांद्रा, चास, बोकारो स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) में आयोजित ऑनलाइन ISTE-BNY फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांचवें दिन,...

राज्य में 95 लाख से अधिक लोगों ने कराया जीवन प्रमाणीकरण

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 95 लाख 82 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। समाज कल्याण विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img