Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara: व्यवसायी के घर में जेवर-नगद की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Jamtara: शहर के आज़ादपाड़ा मोहल्ला स्थित व्यवसायी अमित गुप्ता के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ छठ पर्व में शामिल होने के लिए देवघर गए हुए थे। शुक्रवार की देर शाम पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए।

Jamtara: व्यवसायी के घर में चोरी

घर की अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल अमित गुप्ता को दी गई, जो देवघर से वापस लौट आए। इस बीच मौके पर मोहल्ले के कई लोग और रिश्तेदार पहुंच गए थे। घटना की जानकारी जामताड़ा थाना को दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। अमित गुप्ता ने बताया कि घर से कुछ जेवरात, नगद और अन्य सामान चोरी हुए हैं। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...