मार्बल कारोबारी घनश्याम मित्तल लापता, तलाश में जुटी पुलिस

धनबाद : धनबाद के बड़े मार्बल कारोबारी घनश्याम मित्तल मंगलवार की शाम से लापता है. बता दें कि मंगलवार की शाम हीरक रोड स्थित सैनिटरी दुकान बंद कर अपने आवास नहीं लौटे है. मंगलवार की शाम से मार्बल कारोबारी का मोबाइल भी बंद आ रहा है, जिससे घरवालें परेशान है. मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले को लेकर धनबाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए जांच में जुटी है. हालांकि अबतक मार्बल कारोबारी को कुछ पता नहीं चल पाया है.

घनश्याम मित्तल का मोबाइल का अंतिम लोकेशन धनबाद रेलवे स्टेशन मिला है, जिसके आधार पर पुलिस स्टेशन पर लगी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. बता दें कि घनश्याम मित्तल को पिछले दिनों से धमकी मिल रही थी, जिससे कारण परेशान थे. मार्बल कारोबारी घनश्याम मित्तल श्रीनाथ मार्बल, फाइन मार्बल, बालाजी मार्बल फर्म के मालिक हैं. साथ ही बोकारो, गिरिडीह, पलामू, दुमका सहित कई जिलों में इलका कारोबार है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...