पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराधिक घटना को अंजाम देने पटना से पहुंचे दो शातिर अपराधी को दिल्ली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, ढाई लाख रुपए, एक मैगजीन और चार मोबाइल बरामद किया है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Goal 4 22Scope News

दिल्ली मोड़ स्थित डायमंड कॉम्प्लेक्स से 2 अंतर जिला अपराधी पकड़े गए

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित डायमंड कॉम्प्लेक्स में शनिवार की रात दो अंतर जिला अपराधी पकड़े गए। दोनों आरोपी पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के नीचे स्थित आर्यन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में दो संदिग्ध पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से मो. नूर उर्फ लाल बाबू और मो. फरहान को गिरफ्तार किया गया। नूर लहियारचक गनपुरा का रहने वाला है, जबकि फरहान इशोपुर पुरानी मस्जिद इलाके का निवासी है। पकड़े गए अपराधी से पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि रंगदारी मांगने की बात सामने आई है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : नगर थाने के पास पांच दुकान में भीषण चोरी, घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...