पाकुड़ः 27 अगस्त को अमड़ापाड़ा के रसिक टोला में एक घर से हुई चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने 5 अपराधी समेत सोना, चांदी, हीरा, आईफोन, मैकबुक, नकद समेत चोरी में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया है. इन अपराधियों की गिरफ्तारी रांची के कोकर थाना क्षेत्र में हुई है. गिरफ्तार अपराधी में 4 गोड्डा जिला का रहने वाले है. जबकि एक अपराधी खगड़िया का है. इसकी जानकारी एसपी हार्दिप पी जनार्दनन ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. सभी गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.


