पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 4 लाख के कोडिंग कफ सिरप के साथ 5 गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी के नदी थाना की ओर से विशेष चेकिंग अभियान लगाया गया था। चेकिंग के दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। प्रशासन उन्हें खदेड़ कर पकड़ा। पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी कर पूछताछ करने के क्रम में जांच किया गया तो चार लाख के कोडिंग कफ सिरप बरामद किया गया। रुस्तमपुर से लोग ला रहे थे और असम ले जाने की तैयारी थे।

नदी थाना के प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई

वहीं नदी थाना के प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के द्वारा हर एक जगह चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। वहीं फतुहा के डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रशासन को देखकर पांचों अपराधी भागने लगे। उन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया। एक टेंपो के द्वारा माल को ले जाया जा रहा था।

Patna Police 1 1 22Scope News

जांच के दौरान 100 ml की 742 सीसी बरामद की गई – पुलिस

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान 100 ml की 742 सीसी बरामद की गई। जिसकी लागत चार लाख के ऊपर की बतायी जा रही है। कफ सिरप पर पाबंदी है। इन लोगों को नशीली पदार्थ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं पांचों से पूछताछ भी किया जा रहा है और इसके ग्रुप को खंगाला जा रहा है। इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं उन्हें भी ढूंढा जा रहा है।

Patna Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 सौ बोतल कोडिंग कफ सिरप जब्त

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...