Advertisment

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 सौ बोतल कोडिंग कफ सिरप जब्त

कटिहार : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडिंग कफ सिरप बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप गुजरात से मंगाई गई थी और इसे गणेश मेडिकल हॉल के नाम पर बुक किया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर कृष्णा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी कर करीब 15 सौ बोतल कफ सिरप जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में गणेश मेडिकल से जुड़े प्रोपराइटर की तलाश तेज कर दी गई है

वहीं इस मामले में गणेश मेडिकल से जुड़े प्रोपराइटर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडिंग कफ सिरप मंगाने के पीछे क्या मंशा थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस इसे नशे के अवैध कारोबार से जोड़कर देख रही है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने भी प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

Katihar Syrep 1 22Scope News

Katihar Syrep 22Scope News

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व नशे के इंजेक्शन समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Student Protest:जयराम बिफरे लाठीचार्ज पर बोले, हजार सीटें बिकीं 50...

छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज को लेकर जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JSSC परीक्षा में सीटों की कथित बिक्री और CBI जांच...

Jharkhand Student Protest:किसने कहा लाठीचार्ज हुआ? क्या वहां गोली चली? स्वास्थ्य...

छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। उन्होंने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने...

JPSC student protest: JPSC विवाद पर CP Singh का बड़ा आरोप,...

 JPSC विवाद पर CP Singh ने CID जांच को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि CBI जांच से पहले सबूत नष्ट...