हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा, 3 पिस्टल समेत कई सामान बरामद

बक्सर : जिले की पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई औद्योगिक थाना क्षेत्र के मधुबन मेगा मार्ट के पास स्थित बगीचे में की गई। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने प्रेसवार्ता कर किया।

DIARCH Group 22Scope News

राकेश राय अपने साथियों संग हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाला है – SP

एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़की सारिमपुर निवासी राकेश राय अपने साथियों संग हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाला है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके से राकेश राय सहित मुकेश कुमार और अर्पित कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान एक थैले से तीन देसी पिस्टल, तीन मैगजीन और तीन खाली मैगजीन बरामद किए गए।

यह भी देखें :

हथियार बलिया निवासी चंदन व बक्सर के भोलू के लिए मंगाए गए थे – पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि ये हथियार बलिया निवासी चंदन यादव और बक्सर के भोलू श्रीवास्तव के लिए मंगाए गए थे। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य की तलाश में छापेमारी कर गोलू श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश राय उर्फ छोटू, मुकेश कुमार, अर्पित कुमार (सभी निवासी बड़की सारिमपुर) और भोलू श्रीवास्तव उर्फ अमित श्रीवास्तव (निवासी सिविल लाइन, बक्सर) के रूप में हुई।

यह भी पढ़े : महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव के साथ ठगी, 3.5 लाख की आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...