सिवान : सिवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में राम जानकी मंदिर से पांच मई को अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर में रखे मूर्ति को चोरी कर ली गई थी। जहां मूर्ति चोरी होने के बाद जीरादेई थाने में कांड संख्या दर्ज कर जीरादेई पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। सिवान एसपी के आदेश पर मैरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और जीरादेई पुलिस के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर से चोरी हुई मूर्ति को बरामदगी की। साथ ही अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जिसमें तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूरवल गांव निवासी मदन गौड के पुत्र राकेश गौड़ के भूसा खोप से चोरी हुई मूर्ति को बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वाले चोर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है
हालांकि सिवान पुलिस ने मंदिर से चोरी करने वाले चोर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल जो लोग होंगे उन्हें जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मंदिर से चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस पता लग रही है। मैरवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 चंदन कुमार ने बताया कि यह मूर्ति किस धातु की बनी हुई है, कितने रुपए की मूर्ति है। इसका पता कर जल्द मीडिया को जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, रेलवे ओवर ब्रिज पर हुई घटना, एक आरोपी गिरफ्तार…
यह भी देखें :
कुमार रवि की रिपोर्ट
Highlights


