Advertisment

पुलिस ने एक घंटे के अंदर अपहृत युवक को किया बरामद, 2 गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण की घटना को त्वरित गति से उद्‌भेदन करते हुए घटना के महज एक घंटे के अंदर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीते तीन सितंबर को घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के रामनगर वार्ड 13 निवासी परमेश्वरी शर्मा ने मधेपुरा थाना में आवेदन देते हुए उनके पुत्र हीरालाल कुमार का अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा अपहरण कर लेने का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें अपराधकर्मियों द्वारा इनके अपहृत पुत्र के मोबाइल से इनके दूसरे पुत्र के मोबाइल नंबर पर फोन कर रुपए की मांग किए जाने की बात भी बताई गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, एएसआई अमित कुमार राय, एएसआई इंद्रजीत तांती, सिपाही सिपुल कुमार, संतोष कुमार, तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिस कर्मीयों को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित गति से कांड का अनुसंधान वैज्ञानिक विश्लेषण एवं तकनीकी आधार पर करते हुए अपहृत हीरालाल कुमार को सकुशल बरामद करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी रौशन कुमार एवं शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि ये लोग फाईनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट का काम करते हैं और फाईनेंस वाले वाहन पकड़कर यार्ड में जमा कर देते हैं। वाहन स्वामी को बंधक बनाकर उसके परिजनों से पैसा वसूल कर छोड़ते हैं। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़े : अपने ही भाईयों पर गोलियां बरसाने वाला हत्यारा गिरफ्तार, दो खोखा भी बरामद

यह भी देखें : 

रमण कुमार की रिपोर्ट

JPSC Scam: JPSC घोटाला: 80 लाख में चयन का सौदा, अभ्यर्थी...

 JPSC घोटाला मामले में CID की पूछताछ में 80 लाख रुपये में चयन का सौदा होने का खुलासा हुआ है। अभ्यर्थी ने एजेंट को...

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का फिर होगा...

 UGC NET जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी पेपर का री एग्जाम होगा। NTA ने परीक्षा की तारीख और समय जारी कर दिया...

 JPSC JSSC Protest: JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: 23वें दिन सरकार...

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। सरकार ने 18 अगस्त को वार्ता...