शराब कारोबारियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 3 कारोबारी गिरफ्तार

बांका : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी कड़ी में नए साल के जश्न में जुटे शराब कारोबारियों के मंसूबे पर बांका के अमरपुर पुलिस ने पानी फेर दिया है। अमरपुर पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

बांका एसपी डॉक्टर सत्यप्रकाश के निर्देश पर शराब माफिया के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में इंग्लिश मोड़ पेट्रोल पंप के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि तस्कर के द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस बलों के साथ इंग्लिश मोड़ चौक के समीप छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। पिकअप वाहन में भूसा लोड होने की बात कही गई। वहीं मौके से एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया।

यह भी देखें :

इस दौरान पिकअप सवार एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद की गई। दोनों वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। जहां तलाशी के दौरान पिकअप व स्कॉर्पियो वाहन से 74 पेटी रॉयल पार्टी का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से शराब तस्कर सचिन कुमार, सुजीत कुमार व अमरजीत कुमार नाम के तीन तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों शराब तस्कर बांका सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : Orange की आड़ में शराब: कैमूर में लाखों की शराब जब्त

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...