6 साईबर अपराधी गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जामताड़ा : पुराना कचहरी परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एटीएम से नजदीक पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस जामताड़ा द्वारा छापेमारी कर 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पांच जामताड़ा का और एक पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र धनबाद जिले का है। गिरफ्तार साइबर अपराधी प्रसेनजीत शातिर साइबर अपराधी है और अपने गैंग के सदस्यों के साथ किसी बड़े साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे। इसी बीच पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों की उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है। गिरफ्तार प्रसेनजीत पहले भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है। उस पर कई साईबर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल, 19 सिम, 5एटीएम कार्ड, 3 मोटर साइकिल और 1 लाख रुपए की बैंक जमा पर्ची बरामद किया गया है।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...