पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दूध की गाड़ी में छिपाकर लाई जा रही थी शराब की खेप

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दूध की गाड़ी में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दूध वाहन के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

Goal 7 22Scope News

SP ने चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया

सूचना के आधार पर एसपी ने चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान माधोपुर स्वरूप निवासी ओम प्रकाश उर्फ उमाशंकर के स्वामित्व वाले दूध वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR05GC-6331) को रोककर तलाशी ली गई। जांच में दूध के जर्किन के पीछे छिपाकर रखी गई 39 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 366.96 लीटर ऑफिसर च्वाइस ब्रांड) बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने घर में शराब का भंडारण करने के उद्देश्य से यह खेप ला रहा था।

चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है – SP स्वर्ण प्रभात

पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया और गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ उमाशंकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। किसी भी स्थिति में शराब तस्करी या आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : गुप्त सूचना के आधार पर ई-रिक्शा चालक दो देश कट्टा व चार गोली के साथ गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...