Volleyball खेलने गए सिपाही की हार्ट अटैक से मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में बिहार पुलिस की सिपाही संजीव कुमार की शनिवार की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि कल देर पुलिस लाइन में वॉलीबॉल खेलने गए थे। उसी क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ी। आनन फानन में वहां पर मौजूद साथियों के द्वारा इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां बिगड़ती तबियत को देख चिकित्सक ने निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर के बाद से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना में डायल 112 में प्रतिनियुक्ति सिपाही संजीव कुमार मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। उनके पिताजी का नाम देवेंद्र यादव है। शनिवार की सुबह छह से दो ड्यूटी करने के बाद शाम में वॉलीबॉल खेलने के लिए पुलिस लाइन में आए थे। उनके कुछ साथी वॉलीबॉल खेल रहे थे और यह किनारे में खड़े थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिरने लगे।

यह भी देखें :

उनकी बिगड़ती तबियत को देख वहां पर खड़े अन्य लोगों के द्वारा इन्हें पकड़ा गया और इलाज के लिए तत्काल डीएमसीएच लाया गया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन तबियत में सुधार की जगह बिगड़ती जा रही थी। बिगड़ती स्थिति को देखकर चिकित्सक ने उन्हें पारस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो जाती है। फिलहाल डॉक्टर के द्वारा मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि यह बहुत दुःखद घटना है।

यह भी पढ़े : Breaking : पूर्व IPS अधिकारी रहे आचार्य किशोर कुणाल का निधन

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...