राजमहल मे राजनैतिक सरगर्मी तेज लॉबीन हेंब्रम ने किया कार्यकर्त्ता सम्मलेन

राजमहल : राजमहल लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोरिया विधायक लोबिन हेम्ब्रम लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं.

और इसी दौरान आज पाकुड़ सदर प्रखंड के इशाकपुर के शैतानखाना मौड़ के पास प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे विधायक लोबिन हेंब्रम का मौके पर मौजूद उमड़ी जन सैलाब ने जमकर स्वागत किया.

वही मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने राजमहल लोकसभा जेएमएम के निवर्तमान सांसद सह राजमहल लोकसभा के जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से विजय हांसदा यहां के सांसद है और उन्हें जिताने का कार्य हमलोगों ने किया लेकिन वे जनहित में एक भी कार्य नहीं किया.

उन्होंने कहा की राज्य के मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी देते हुए उन्हें सांसद का टिकट नहीं देने का अनुरोध किया था.

लेकिन उन्होंने कहा कि 7 मई तक अल्टीमेटम दिया है कि मुझे टिकट दे.यदि नहीं दिया गया तो मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ूंगा.

लोबिन हेंब्रम ने कहा कि चुनाव सामने आ चुका है और यह अफवाह उड़ाया जा रहा है कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और निश्चित ही लडूंगा और जीतूंगा. मैंने अपने क्षेत्र में काफी कुछ काम किया है.

राजमहल

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...