पराली जलाने के मामले में Bihar में भी कार्रवाई, किसानों को नहीं मिलेगा…

पटना: पूरे देश में इन दिनों हवा की खराब क्वालिटी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। केंद्र सरकार के साथ ही राज्यों की सरकार किसानों को पराली या फसल के अवशेष नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रही है साथ ही दिशानिर्देश नहीं मानने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर रही है। बिहार में भी इन दिनों हवा की क्वालिटी बहुत ही खराब है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।

पराली या फसल के अवशेष जलाने के आरोप में कृषि विभाग ने 63 किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पराली जलाने वाले सभी 63 किसानों पर डीबीटी के जरिये मिलने वाले सभी लाभ को बंद कर दिया है। कृषि विभाग ने कैमूर, गया, भोजपुर, नालंदा और रोहतास के किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मामले में कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 2019 से 2024 तक में कुल दस हजार किसानों पर कार्रवाई की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 से विभाग सेटेलाइट के माध्यम से रबी और खरीफ फसल के बाद फसल के अवशेष जलाये जाने को लेकर निगरानी करता है। इसे फिर फिल्ड स्टाफ के द्वारा सत्यापित किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत फसल के अवशेष जलाये जाने के आरोप में इस सप्ताह 63 किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। ऐसे किसानों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि सभी जिलों के जिलाधिकारी भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। बता दें कि इस वर्ष बिहार में हवा की क्वालिटी काफी खराब चल रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Patna में बड़ी लूट की घटना अंजाम देने की फ़िराक में था कुख्यात अजय राय, पहले ही मारा गया
Bihar Bihar Bihar

Bihar

Highlights

Saffrn

Trending News

UNSC बैठक में भारत का बड़ा बयान, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर...

India Slams Pakistan at UNSC: अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर...

शादी समारोह के दौरान घर में हुई चोरी का खुलासा, सर्राफा...

बाढ़ : बाढ़ के मरांची थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सूने घर का ताला तोड़कर हुई बड़ी चोरी के मामले का...

दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, मुकुट व छतरी...

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलीसराय के दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंडभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज्यपाल...

Birsa Munda Death Anniversary: महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और "धरती आबा" के नाम से प्रसिद्ध भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड...

RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची...

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img