झारखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 6 जिलों में आज बरसात के आसार, रांची की सड़कें बनीं तालाब

रांची: राज्य में मानसून की रफ्तार ने लोगों को राहत के साथ परेशानी भी दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में दिनभर बारिश के आसार हैं। वहीं 24 और 25 जून को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में साइक्लोन और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची में रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बीच मूसलधार बारिश हुई। इसका असर ऐसा रहा कि शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी घरों तक घुस गया।

रांची में बीते 24 घंटे में 89.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं शहर में अब तक कुल 412.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 257 प्रतिशत अधिक है। लगातार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कई पेड़ एवं दीवारें गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

IMD के अनुसार सोमवार को उत्तर-पूर्वी झारखंड – जिसमें देवघर, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ शामिल हैं – में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी रांची में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। बीते रविवार को तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 26 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-तड़क और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। तापमान में भी अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

विभाग ने लोगों को खास तौर पर वज्रपात और जलजमाव से सतर्क रहने की सलाह दी है। निचले इलाकों में रहने वालों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है, जबकि प्रशासन को राहत एवं बचाव के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।


Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img