केरल: कोविड से मौत पर गरीब परिवारों को मिलेंगे प्रतिमाह 5 हजार रुपये

केरल : केरल में कोविड-19 संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले गरीब परिवारों को सरकार ने आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया गया है कि मृतकों के परिवारों के मौजूद आर्थिक सहायता के अतिरिक्त 5 हजार रुपये की मदद तीन साल तक दी जाएगी. हालांकि, राज्य सरकार की इस योजना में गरीब परिवार ही शामिल होंगे. राज्य में कोरोना संक्रमण के रोज मिल रहे नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है.

राज्य सरकार ने फैसला किया है कि गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को पांच हजार रुपये की यह अतिरिक्त मासिक सहायता तीन सालों तक दी जाएगी. इसके संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, ‘कोविड-19 से जान गंवाने वालों के आश्रित BPL परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा. आश्रितों को सोशल वेलफेयर, वेलफेयर फंड या अन्य पेंशन फंड की उपलब्धता उन्हें इसके लिए अपात्र नहीं बनाएगी.’

आगे बताया गया, ‘इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जो राज्य में रह रहे हैं, फिर भले ही व्यक्ति की मौत राज्य के अंदर या बाहर या देश के बाहर हुई हो.’ कैबिनेट में लिए गए फैसले के मुताबिक, आश्रितों को एक पन्ने में आवेदन जमा करना होगा. सरकारी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है. संबंधित जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को इसके संबंध में जरूरी कदम उठाने का काम दिया जाएगा. ग्रामीण अफसर यह सुनिश्चित करेंगे कि आश्रित परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता तो नहीं है. आवंटन के लिए आवेदकों को कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...